पार्षद का आरोप – भाजपा समर्थकों ने विसर्जन शोभा यात्रा पर हमला किया
कोकोवेंन थाना अंतर्गत अंगदपुर स्कूल के सामने रविवार की शाम अंगदपुर ग्राम उन्नयन समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए मारपीट की घटना में तीन युवक घायल हो गया। घायलों को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद छोड़ दिया गया। घटना का प्राथमिकी समिति के सचिव तपन कुमार सेन ने थाना में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
तपन कुमार सेन ने बताया कि दुर्गा मां की विसर्जन का शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। शोभा यात्रा के दौरान महिलायेंं एंव पुरूष अलग-अलग नाच रहे थें। रायडंगा के समीप अर्जुनपुर, मित्रा पाड़ा का शोभा यात्रा गुजर रही थी, उस समय हम लोगों का शोभा यात्रा एक जगह पर रूक गया। शोभा यात्रा गुज़रने के बाद दुबारा से शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा के दौरान अर्जुनपूर डंगा के कुछ युवक महिलायेंँ के बीच जा कर नाचने लगें। उन लोगों को मना करने के बावजूद वह लोग महिलाओं के बीच से निकलने से मना कर दिया।
वह लोग अश्लील भाषा का उपयोग करने लगा। इसी बीच समिति के लोगों ने उन युवकों को बाहर निकाल कर जाने को कहा, वह लोग वहाँ से चले गए, लेकिन जैसे ही शोभा यात्रा स्कूल मोङ पहुँचा। वहाँ पर पहलें से खड़े तीस से चालीस के संख्या में युवकों ने शोभा यात्रा में हमला कर दिया। जिसमें शुभाषिश कर्माकर, कुलदीप कर्माकर और सुब्रतो सेन सहित कई महिलायेंँ घायल हो गए।
स्थानीय पार्षद स्वरूप मंडल ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को कार्यवाही करने का बातें कही गई हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग शोभा यात्रा में हमला किया है वह लोग भाजपा का समर्थक है, वह लोग शांति माहौल को बिगड़ने की कोशिश में थें।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View