चैंबर के 300 व्यवसायियों की उपस्थिति में विभिन्न विषयो पर चर्चा हुई
लोयाबाद में चैंबर ऑफ कॉमर्स का शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिला के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें जिला महा सचिव अजय नारायण लाल, सरंक्षक राजेश गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, शिवशिस पांडेय, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। लोयाबाद चुनाव के पुनर्गठन के बाद यह पहला मौका था जब जिला के पदाधिकारियों के सामने स्वागत समारोह का आयोजन कर सभी को सम्मानित किया गया।लोयाबाद के करीब 300 व्यवसायियों की उपस्थिति में विभिन्न विषयो पर चर्चा हुई। जिला के पदाधिकारी द्वारा संगठित रहने का टिप्स दिया गया। कहा संग़ठन में बड़ी ताकत होती है।
आप निर्भीक होकर व्यवसाय करें-जिला चैंबर
यह एक शसक्त संस्था है।आप एक रहे तो आपको को किसी नेता के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला महा सचिव अजय लाल ने कहा कि जिला में 55 चैंबर है।सांसद और मेयर पर दबाव बना सकते हैं।लंच और मंच हमारा होता है और नेता उपयोग कर निकल जाते हैं। मतलब ये है कि आप अपने आपको पहचानिए समय कदम चूमेगा। अध्यक्षता राजकुमार महतो संचालन सुनील पांडेय
मौके पर धनबाद जिला के सम्मानित पदाधिकारिय गण
आशुतोष कुमार ओझा,गोविन्द राउत,राजेश गुप्ता,घनश्याम नारनोली, काली प्रसाद,रितेश नारनोली,लोयाबाद चैंबर के अध्यक्ष राजकुमार महतो,सचिव सुनील पांडेय, उपाध्यक्ष इसराफिल अंसारी कोषाध्यक्ष मकबुल अंसारी,मन्नू सिंह, चिकू अग्रवाल प्रदीप गुप्ता, शमीम खान आदि मौजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View