8 जनवरी को भारत बंदी की सफल बनाने के लिए बाँसजोड़ा 6 नंबर पीट पर संयुक्त मोर्चा की गेट मीटिंग
8 जनवरी को भारत बंदी की सफलता पर सोमवार को बाँसजोड़ा 6 नंबर पीट पर संयुक्त मोर्चा की गेट मीटिंग हुई। संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
मीटिंग में राकोमस के कार्यकारी अध्यक्ष ओपी लाल महा मंत्री एके झा एटक के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, बीसीकेयू के संयुक्त महा मंत्री मानस चटर्जी शकील अहमद असलम मंसूरी राजकुमार महतो पार्षद महावीर पासी शामिल थे। राकोमस के केंद्रीय उपाध्यक्ष राम प्रीत यादव की अध्यक्षता व रवि चौबे के संचालन में नेताओं ने एक स्वर में मजदूरों से बंदी को सफल बनाने की पुरजोर वकालत की है।
एके झा ने कहा कि भामस केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ है लेकिन उसमें हड़ताल करने की हिम्मत नहीं है। मजदूरों के जीवन स्तर को उठाने के लिए कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया गया था।ओपी लाल ने कहा कि,दीपावली के दिन कोयला उद्योग को राष्ट्रीयकरण किया गया था, उस दिन मजदूरों के घरों में दीप जले थे कोयला उद्योग के मालिकों में मातम छा गया था। अब मजदूरों की खुशी को अडानी अंबानी के हाथ में बेचने की साजिश की जा रही है।
विनोद मिश्रा ने कहा कि जेएनयू में नकाबपोश के द्वारा हमला कर घायल कर देने की घटना को निंदा करते हुए कि आज इसी से पता चलता है कि देश की स्थिति क्या है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा देकर सत्ता में आने वाली यह सरकार अडानी अंबानी के विकास में लगा हुआ है। सीएए और एनआरसी के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा है। आर्थिक स्थिति चरमरा गई बेरोजगारी बढ़ गई है मंहगाई आसमान छू रही है। गेट मीटिंग में मनोज मुखिया विनोद विश्वकर्मा श्रीराम भारद्वाज मो० शरीफ मो० ताजउद्दीन चांद खान विनोद सिंह पुनीत सिंह आदि मजदूर शामिल थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View