सैक्स रेकेट चलने को लेकर आधी रात में हुआ हंगमा, युवक भगा
लोयाबाद में सैक्स रेकेट चलने को लेकर खूब हंगामा हुआ। घटना रविवार रात 06 नंबर की है। हंगामे की सूचना पर लोयाबाद पुलिस पहुँची। दो व्यक्ति को गाँव वाले ने पकड़ा भी।कहा जा रहा है कि एक भाग गया और दूसरे को पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस किसी की हिरासत से सीधे इनकार कर रही है।
गाँव वाले ने बताया कि एक व्यक्ति कई घरों में छलांग और फांदते हुए भगा। उस दौरान अफरा-तफरी और भगदड़ भी मचा। सैक्स रेकेट के मामले उजागर होने से लोयाबाद में चर्चाआओ और चुस्कियों की बाजार गर्म है।बताया जाता है कि यहाँ कुछ रोज से सेक्स रैकेट चलाये जाने से गाँव वाले परेशान है।
ग्रामीणों का मानना है कि इससे गाँव के लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांने तो एक महिला देह व्यापार चलाती है। शाम होते ही यहाँ बाहरी लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है। कहा इस धंधे में शामिल यह महिला पहले पुटकी थाना क्षेत्र में रहती थी।वहाँ से जब ग्रामीणों का विरोध हुआ तो वह लोयाबाद आ गयी। महिला का यहाँ मायका बताया जाता है।
हंगामा की खबर पर पुलिस गई थी:-चुन्नू मुर्मू
थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू ने कहा कि देह व्यापार और हंगामा की खबर पर पुलिस गई थी। पुलिस ने किसी को नहीं पकड़ा है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View