ग्राम दर्जिचक में चौपारण इकाई की बैठक हुई संपन्न, सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर हुई चर्चा
पासवान कल्याण समिति चौपारण इकाई की बैठक रविवार को ग्राम दर्जीचक में किशोर पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाज के सभापति बैजू गहलौत उपस्थित थे। बैठक में गहलोत ने बताया कि पासवान समाज क्षत्रिय कुल में आता है और अपना परिचय अग्नि में चल कर दिखाता है, और धर्म में पूरी आस्था भी रखते है और धर्म की रक्षा करने में अपना योगदान भी दिए है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें कुरूतियो को मिटाना है और हमें शिक्षा पर बल देना है। बैठक में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक रेवाली पासवान, महेश पासवान, शुधीर कुमार कौशल, रोहित पासवान, अशोक पासवान, बद्री पासवान, विनय पासवान, मनोज पासवान, प्रदीप पासवान, अमृत पासवान, प्रेमधारी पासवान, सिकंदर पासवान, आदित्य पासवान, आशीष पासवान, रंजीत पासवान, फागु पासवान, भोला पासवान, राजकुमार पासवान और पासवान समाज के लोग शामिल थे।
अक्सर अंसारी, चौपारण
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View