भौरा थाना क्षेत्र के 6 नम्बर में नव विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला, परिजनों ने ससुराल वाले पर लगाया हत्या का आरोप
झरिया। भौरा ओपी क्षेत्र में आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। रविवार की सुबह भौरा 6 नंबर निवासी दीपक यादव की पत्नी खुशबू देवी अपने आवास में दुपट्टे के सहारे फंदे लगाकर झूलती मिली। मृतिका के पति ने फांसी लगाने का कोई ठोस कारण नहीं बताया। मृतिका के पति दीपक ने बताया कि घटना के समय वह काम करने गया था।
वंही मृतका के परिजनों ने अपनी बेटी के पति, बड़े भैंसुर व उसकी पत्नी पर मारपीट कर उसे फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया हैं। मृतिका के माँ सोमा देवी ने बताया कि बीती रात करीब 8:00 बजे खुशबू ने फोन पर जानकारी दी कि कई दिनों से दीपक उसके हाथ के बने खाने को नहीं खा रहा है और ना ही घर पर मौजूद रहता है। मेरी बेटी कई दिनों से अकेले घर पर रह रही थी । उसे ससुराल वाले विभिन्न तरीके से प्रताड़ित करते थे।
भौरा पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्ट के लिऐ धनबाद भेज दिया। और जाँच में जुट गयी हैं। घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार दीपक और खुशबू का विवाह 6 माह पूर्व ही हुआ था और दोनों अपना दाम्पत्य जीवन ठीक से गुजार रहें थे। दीपक भौरा के एक आउट सोर्सिंग कम्पनी में काम करता है, आज सुबह 6 बजे वह अपने कार्य स्थल पर काम करने गया हुआ था। उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इस मामले में व पी प्रभारी हिमांशु कुमार ने कहा कि मामले कि अनुसन्धान जारी हैं और पोस्टमार्टम कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View