पालोजोरी, देवघर-प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों को किया गया सम्मानित
पालोजोरी, देवघर-प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय सरसा में विद्यालय वार्षिक उत्सव व सरसा मध्य विद्यालय के उत्थान में अपनी भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को सम्मान में एक समाहरो आयोजित हुई। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई।
इस अवसर पर आरडीडी राजकुमार सिंह,बीईईओ मर्शीला सोरेन व विद्यालय परिवार की ओर से 21 शिक्षकों को अंगवस्त्र, फूल-माला व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य व मंगलमय जीवन यात्रा की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रवक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कुंदन झा ने शिक्षकों के कुशल कार्यकाल पर विस्तृत प्रकाश डाला। शिक्षकों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट करते स्थानीय लोगों व छात्र-छात्राओं से मिले स्नेह पर चर्चा करते अपनी ओर से सभी को शुभकामना दी।
सम्मानित शिक्षक-देवनारायण झा, कुंदन झा, बच्चन प्रसाद सिंह, स्वेता शर्मा, सरिता देवी काली प्रसाद झा मनोज कुमार सिंह गुनी, विश्वनाथ यादव, सहदेव हेम्ब्रम,श्रीनाथ खवाड़े, सहदेव झा, जमुना राय, अरबिंद राज खवाड़े, शिव शंकर खवाड़े, महादेव मंडल,मुस्लिम अंसारी, बहादी मुर्मू, कृष्णा महतो, पल्लव कुमार राय, साहिद अलिमि, सीधेश्वर भोक्ता ।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View