रानीगंज का इतिहास खँगालने एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से पहुंची रिसर्च टीम
रानीगंज के नारायणकुड़ी स्थित प्रिंस द्वारकानाथ ठाकुर के कर्म स्थली एवं टैगोर कंपनी नामक हेरिटेज स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से बुधवार को आसनसोल हेरिटेज रिसर्च ग्रुप के तत्वाधान में एडिनबर्ग विश्व विद्यालय के अध्यापक तथा डिप्टी डीन रिसर्च एडवर्ड एलिस पहुँचे उनके साथ काजी नज़रुल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सहायक अध्यापक शांतनु बंदोपाध्याय उपस्थित थे।
इस मौके पर उन्होंने रानीगंज के गिरजपाड़ा स्थित वाइसलएन मेथोडिस्ट चर्च भी पहुँच कर वहाँ से जानकारी प्राप्त किया। एडवर्ड एलिस ने बताया कि आसनसोल कोयलाञ्चल-शिल्पाँचल स्थित ऐतिहासिक विभिन्न जगहों का अवलोकन किया जा रहा है। यहाँ से प्राप्त जानकारी का रिपोर्ट बनाकर एक पुस्तक एडिनबर्ग विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित की जाएगी जिसका उद्देश्य लोगों को अंचल के हेरिटेज स्थल के बारे में जागरूक करना है।
काजी नज़रुल विश्वविद्यालय के सहायक अध्यापक शांतनु बंदोपाध्याय ने बताया कि सरकारी तथा गैर सरकारी संस्था भी हेरिटेज स्थल के विकास को आगे आए, इस उद्देश्य से आसनसोल हेरिटेज रिसर्च ग्रुप लगातार कार्य कर रही है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View