एकलौता पुत्र तिरंगे मे लिपटा आया
जवान का पार्थिव शरीर पहुँचा घर, गमगीन हुआ क्षेत्र
कश्मीर के सोपिया में तैनात भारतीय सेना के जवान अभिषेक राय उर्फ़ रवि का शव कुल्टी थाना के शीतलपुर स्थित उनके घर पर आते ही सोमवार को पूरा इलाका गमगीन हो गया। शव के पहुँचते ही मृतक जवान के माता-पिता, परिजन व आसपास के लोगों में मातम छा गया। जवान के पार्थिव शरीर शीतलपुर पहुँचने की खबर चारों तरफ फैल गई और लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
राजपूताना राइफल्स में था तैनात
माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था, दोनों कई बार बेहोश भी गए। गौरतलब है कि शीतलपुर निवासी अशोक राय के पुत्र लगभग अभिषेक राय उर्फ़ रवि (28) भारतीय सेना में राजपूताना राइफल्स 34 के सींगल कोर में पदस्थापित थे। वे कश्मीर के सोपिया में तैनात थे। बताया जाता है कि शनिवार की अहले सुबह जवान अभिषेक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसकी खबर सेना विभाग ने शनिवार की सुबह उनके घर पर दी।
पिता ने कहा सुसाइड नहीं है
जिसके बाद से ही क्षेत्र में करुणा कंदन फैल गया। मृतक के पिता अशोक राय के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 10.30 बजे उनके पुत्र सह मृतक जवान अभिषेक से वीडियो कॉलिंग पर बातचीत हुई थी। उस दौरान ऐसा कुछ भी महसूस नहीं हुआ। अभिषेक ने कहा कि पापा आप सो जाइये सुबह फोन पर बात होगी। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र आत्मविश्वासी था, वो कतई सुसाइड नहीं कर सकता है, इसमें जरूर कोई साजिश है, सेना विभाग को इसपर निष्पक्ष जाँच करनी चाहिए।
हवाई मार्ग से पहुँचा शव
एक मित्र ने भी उस दौरान उससे अभिषेक की मोबाइल द्वारा वार्तालाप होने की बात कही। शनिवार की सुबह फोन तो आया लेकिन उस फोन के माध्यम से अभिषेक की मृत्यु की खबर आई। जवान का शव जम्मू से हवाई जहाज द्वारा दिल्ली और फिर वहाँ से कोलकाता लाया गया। कोलकाता से सेना के वाहन द्वारा सोमवार की सुबह करीब 6:25 बजे शीतलपुर स्थित घर तक लाया गया।
खाक ए सुपुर्द हुआ
मृतक जवान अभिषेक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसी वर्ष मई महीने में विवाह होना तय हुआ था। पिता ने बताया कि विवाह की सारी तैयारियाँ कर ली गई थी। शव का दाह संस्कार डिसरगढ़ स्थित माँ छिन्मस्तिका घाट दामोदर नदी किनारे महाश्मशान में किया गया।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View