बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस द्वारा आदिवासी बांधना त्यौहार पर महिलाओं के बीच साड़ी वितरण
बाराबानी। बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस के तत्वाधान में रविवार को आदिवासियों का बांधना त्यौहार के उपलक्ष्य पर बाराबनी तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह ने बाराबनी ब्लॉक के बॉसपहाडी, कालीधोड़ा, बेलपहाड़ी, एवं दिगल पहाड़ी आदि गाँवों की आदिवासी महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया। जिला परिषद सदस्य एवं बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि बांधना पर्व उत्सव के अवसर पर बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय के निर्देश पर आदिवासी महिलाओं के बीच साड़ियाँ वितरित की गईं है।
राज्य की मुख्यमंत्री दीदी सभी धर्मों और जातियों के साथ सामान दृष्टिकोण और सद्भावना के साथ शामिल होती है। आदिवासी समुदाय के लिए बांधना त्यौहार बहुत ही महत्त्वपूर्ण और आस्था के साथ मनाई जाने वाली त्यौहार है।
मौके पर पानुडिया ग्राम पंचायत प्रधान राजेश हांसदा, उप-प्रधान विश्वजीत सिंह, तृणमूल कॉंग्रेस के नेता आशीष मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View