सड़क दुर्घटना में जख्मी सैलून संचालक की मौत
धनबाद/कतरास। कपुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर कतरी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में घायल सैलून संचालक बिपिन ठाकुर (35 वर्ष) की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस कब्जे में लिए ठाकुर के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया। शव मिलने के बाद परिजनों ने दामोदर नदी में उसका दाह संस्कार कर दिया गया। घटना में घायल एक अन्य बमबम ठाकुर धनबाद सदर अस्पताल में इलाजरत है। मृतक बिपिन ठाकुर भाटडीह ओपी थाना क्षेत्र के 20/21पिट्स निवासी था। धनसार स्थित ससुराल में रहकर सैलून का संचालन करता था। शनिवार देर रात महुदा स्थित अपने बड़े भाई से मिलने के पश्चात बाइक पर धनसार लौट रहा था। बिपिन के साथ उसका साथी बमबम ठाकुर भी था। कपुरिया ओपी क्षेत्र में परसिया कतरी पुल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक सहित सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुँचे कपुरिया पुलिस ने दोनों घायलों को धनबाद सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। इलाज के दौरान बिपिन ठाकुर की रविवार को मौत हो गई। मृतक बिपिन का एक बेटा (13 वर्ष) व एक बेटी (10वर्ष) है। बिपिन की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महुदा स्थित पैतृक स्थल व धनसार स्थित ससुराल में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View