शौच के लिए झड़ियों में गयी युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
धनबाद । जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के चासनाला बी टाइप की रहनेवाली युवती के साथ दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। घटना के बाबत पीड़ित युवती का कहना है कि वह शुक्रवार की दोपहर घर के पास झाड़ियों में शौच करने गई थी। तभी वहाँ पहले से मौजूद एक विवाहित पुरुष आशीष कुमार सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए बलियापुर थाना पहुँचा तो वहाँ पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने युवती और उसके परिजन को धनबाद महिला थाना भेज दिया।
महिला थाना में मौजूद पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे जब वह शौच करने पास के ही झाड़ी में गई थी, तो वहाँ पहले से मौजूद आरोपी आशीष कुमार सिंह ने जबरन उसे घसीट कर जंगल में ले गया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़ित युवती ने हो-हल्ला किया, तो उसके भाई लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जिसके बाद वह लोग मामले की जानकारी देने पुलिस की शरण में गए एवं पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई ।
पीड़िता की माँ का कहना है कि आरोपी आशीष कुमार सिंह पूर्व में भी एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद समाज के लोगों ने दबाव बनाकर उस लड़की की उससे शादी करा दी। जिससे वर्तमान में आरोपी को दो बच्चे भी है। आरोपी पेशे से ऑटो चालक है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View