वर्षों से जर्जर डगर की सुध ली विधायक विधान उपाध्याय ने
विधायक के सहयोग से सड़क निर्माण कार्य शुरू
गोरांगडीह: गोरांगडीह आर के एस इंस्टीच्यूसन हाई स्कूल से गोरांग डीह बाज़ार तक को जाने वाली 100 मीटर पी सी सी सड़क निर्माण कार्य रविवार को पानुडिया ग्राम पंचायत के तत्वाधान में आरंभ किया गया| इस सम्बन्ध में बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने बताया की स्कूल को जाने वाली डगर वर्षो से ख़राब थी, स्कूल प्रबंधन के आग्रह पर सड़क निर्माण किया जा रहा है| जिसमें 100 मीटर लम्बा, 20 फीट चौड़ा समेत नाला निर्माण किया जा रहा है| निर्माण की कुल लागत 3 लाख 70 हजार है| सड़क निर्माण से आम लोग समेत स्कूल छात्र छात्राओं को सुविधा मिलेगी|
मकपा को कोसना नहीं भूले विधायक
विधान उपाध्याय ने कहा कि पिछली माकपा सरकार ने इन क्षेत्रो का दोहन के सिवा और कुछ नहीं दिया, सड़क में चारों ओर गन्दगी तथा बड़ा-बड़ा गड्ढा बन चूका था, स्कूल प्रबंधन ने बार बार अवगत कराया था किन्तु अवस्था जस की तस बनी रही| मोके पर असित सिंह, प्रधान आशीष मंडल, उपप्रधान बिस्वजीत सिंह, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे|
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View