निर्मल दा झारखंड के सबसे बड़े क्रांतिवीर : संतोष महतो
गोमो : तोपचांची झील गृह और राजगंज में झारखंड आंदोलन के प्रणेता निर्मल महतो का बलिदान दिवस आजसु पार्टी द्वारा मनाया गया।
आजसु पार्टी केंद्रीय महासचिव सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष महतो के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान महतो ने कहा कि निर्मल दा न ही सिर्फ आजसु के जन्मदाता थे बल्कि पूरे झारखंड के सबसे बड़े क्रांतिवीर भी थे। उन्होंने झारखंड के नौजवानों को जगाया और अलग राज्य आंदोलन को एक नई ऊर्जा से भर दिया था। झारखंड आंदोलन के इतिहास में उनका बलिदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
तोपचांची में बलिदान दिवस में शामिल हुए आजसु केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, प्रखंड अध्यक्ष अनुप कुमार, बीस सूत्री सदस्य विनोद महतो, दयानंद प्रमाणिक, मनोज महतो, सुभाष रवानी, योगेश महतो, शेख मुस्तकिम, जुनेद आलम, सैंकी गुप्ता, निरंजन मंडल, रामकिशोर अग्रवाल,सोहन मंडल, विजय साव सपन पाल, राजु महतो, उप मुखिया तेजनारायण महतो, बिमला देवी तेजिया देवी, संध्या देवी, फूल कुमारी देवी मंजू देवी, रेणु देवी व अन्य लोग शामिल थे ।
राजगंज में बलिदान दिवस में शामिल हुए आजसु केंद्रीय महासचिव संतोष महतो,केन्द्रीय सचिव प्रमोद चौरसिया, केन्द्रीय सदस्य जितेन्द्र महतो, दिनेश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी महतो,धर्मेन्द्र कुमार सिंह, धावाचिता पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मंसा राम मांझी, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु महतो, मिडिया प्रभारी मनोज महतो, उप मुखिया हुबलाल महतो, अमर महतो, दिनेश सिंह, नरेश मंडल, सुरेश सिंह व अन्य।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View