जाग मानव जाग परिवार की नयी कमिटी गठित, वेद प्रकाश पांडे राष्ट्रीय सचिव, अनिल उपाध्याय झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष
जाग मानव जाग परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि समाज में एक नई क्रांति लाने की दिशा में जाग मानव जाग परिवार लगातार संघर्षरत होकर जुझारू और लड़ाकू सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी वर्गों के साथ 13 राज्यों में काम किए जा रहा है जिसमें दिल्ली बिहार बंगाल झारखंड यूपी मध्य प्रदेश गुजरात उड़ीसा पंजाब छत्तीसगढ़ राजस्थान हरियाणा भोपाल है।
सामाजिक विकास की दिशा में जो जनप्रतिनिधि अपने कार्य क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों पर ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं पिछले 6 महीने की क्रिया प्रतिक्रिया देखते हुए नई कमिटी में बदलाव किया जा रहा है बदलाव की इस कड़ी में जाग मानव जाग परिवार के राष्ट्रीय सचिव के रूप में पश्चिम बंगाल कुनुस्तोरिया क्षेत्र से वेद प्रकाश पांडे को राष्ट्रीय सचिव के पद पर सुशोभित किया गया है। धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल उपाध्याय को झारखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया ।
निरंतर ही समाज में एक नई क्रांति लाने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए धार्मिक अनुष्ठानों के द्वारा अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए निरंतर ही तन मन से इस परिवार के साथ काम किए जा रहे हैं। यह परिवार महिला सशक्तिकरण शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और व्यक्ति विशेष का मजबूत होना और समाज का मजबूत होना जैसल बिना मुद्दों पर काम कर रहा है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View