कोरोना से जंग जीतकर बारह दिन बाद घर लौटे विधायक विधान उपाध्याय
बाराबनी। बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय कोरोना से जंग जीतकर मंगलवार को 12 दिन बाद अपने घर लौटे, विधायक के घर लौटने की सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों में पुनः ऊर्जा का संचार हुआ है, मालूम हो कि 23 सितम्बर को बाराबनी विधायक की कोरोना जाँच पॉजिटिव आने के बाद से उपाध्याय का इलाज दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
मंलगवार कोरोना से ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोरोना को परास्त घर लौटे विधायक को जिला परिषद सदस्य एवं बारबनी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस अध्यक्ष असित सिंह, केकेएससी श्रमिक संगठन नेता दिनेश लाल श्रीवास्तव, शुभेन्दु समेत कई अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि में शारीरिक रूप से अभी बिल्कुल स्वस्थ्य हूँ। थोड़ी कमजोरी है इसलिए कुछ दिन घर पर विश्राम करूँगा। उसके बाद पुनः क्षेत्र के जनता के बीच पहले की भाँति ही उपस्थित रहूँगा।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View