दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है -मलय घटक
बीते रात दुर्गापुर में कालीपूजा पंडाल का उद्घाटन करने के दौरान राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने प्रकाश पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर शिल्पांचल वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी. मंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रकाश का पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है.
अनेकता में एकता का मिशाल, हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा अस्तो माँ सद्गमय तम्सो माँ ज्योतिर्गमय मृत्यो माँ मृतगमय के शुभ संकल्प का संदेश देती है. मंत्री ने दीपावली पर्व पर आशा व्यक्त की है कि प्रदेश में सद्भावना और विकास की किरने यहाँ के लोगों के जीवन में सुख-शांति और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर कर, दुर्गापुर वासियों को दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया.
पूर्व मेयर सह विधायक अपूर्व मुखर्जी ने दीपावली तथा छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी और कहा कि यह पर्व बंगाल वासियों के जीवन में नया ऊर्जा का संचार करें, यही मेरी शुभकामनायें है. दुर्गापुर नगर निगम की उप-मेयर अनिंदिता मुखर्जी ने कहा कि अंधकार पर प्रकाश का प्रतीक, दीपावली आपके जीवन में सुख शांति समृद्धि और उत्साह का नया प्रकाश लेकर आए.
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View