धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी की ओर से भाजपा का पोल खोल अभियान
धनबाद। धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी की ओर से एकड़ा 8 नंबर वार्ड में जिला संगठन सचिव आरती देवी के नेतृत्व में आज भाजपा का पोल खोल अभियान चलाया गया।इस अभियान में जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। भाजपा सरकार की सभी योजना धरातल पर आने के बाद विफल साबित हुई है। पूंजीपतियों को लाभ और गरीबों का मजाक साबित हुआ है। उज्जवला योजना की 80 फीसदी महिला गैस सिलेंडर दुबारा नहीं भरा सकी। इसका एकमात्र कारण गैस सिलेंडर में अत्यधिक मूल्य वृद्धि है। आम जनता मंहगाई से त्रस्त है और भाजपा सरकार झूठा सपना दिखा कर लोगों को गुमराह कर रही है।
भाजपा सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं है: सीता राणा
सीता राणा ने भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटना पर भी चिंता व्यक्त की ओर कहा कि भाजपा सरकार में मजिलाएँ कही भी सुरक्षित नहीं है। सीता राणा ने धनबाद के झरिया में नाबालिक से बलात्कार की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की ओर अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
इस अभियान में सोनी खातुन उर्फ शमीदा, मुस्कान खातुन, कुसमी देवी, शशि देवी, रीना देवी, अंजली देवी, जरीना खातुन, मीरा देवी, पिंकी देवी, साबो देवी, गीता देवी, मीरा देवी, शिला देवी, सोनी कौर, जुली सिंह, बबिता देवी, मुन्नी देवी, सावित्री देवी, जमुना देवी, पूजा देवी आदि मौजूद थी।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View