झारखंड में तीन जून तक बढ़ा लॉकडाउन, एक तिहाई कर्मचारियों के साथ खुलेगा सचिवालय, मीडियाकर्मियों, बड़ी कंपनियों अथवा फैक्ट्रियों में काम करने वालों का ड्यूटी पास मान्य
रांची । झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (मिनी लॉकडाउन) तीन जून की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले से लागू सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया। इससे पहले 27 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। उसी को एक सप्ताह बढ़ाने का फैसला हुआ है। बैठक में चक्रवातीय तूफान यास के झारखंड में पड़ने वाले संभावित असर और उससे निपटने को तैयारियों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एक तिहाई कर्मचारियों के साथ खुलेगा सचिवालय
आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में सचिवालय को दोपहर दो बजे तक खोलने का निर्णय़ लिया गया। इस दौरान संयुक्त सचिव से ऊपर स्तर के सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से सचिवालय आना होगा, वहीं 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सचिवालय के विभिन्न विभाग कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त ई-पास की अनिवार्यता जारी रहेगी, लेकिन, सरकारी कर्मियों, मीडियाकर्मियों और बड़ी कंपनियों अथवा फैक्ट्रियों में काम करने वालों का ड्यूटी पास मान्य होगा। इन्हें ई-पास की अनिवार्यता से छूट दी गई है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View