केंद्र सरकार के खिलाफ आईएनटीटीयूसी की प्रतिवाद रैली , बताया जनविरोधी
दुर्गापुर -रविवार की सुबह दुर्गापुर के सागरभंगा स्थित माझेर मोड़ में तृणमूल समर्थित कैज्युएल एंड कॉन्ट्रैक्ट लेबर यूनियन (आईएनटीटीयूसी) की ओर से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतिवाद रैली निकाली गई। रैली सागरभांगा के विभिन्न इलाकों से होते हुए यूनियन कार्यालय पहुँचा। रैली में आसपास इलाके के यूनियन के सदस्य एवं महिला समर्थकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में मुख्य तौर से यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शंकरलाल चटर्जी, अध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता, सचिव अनीसुद्दीन मल्लिक आदि शामिल थे। लोगों को संबोधित करते हुए श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता परेशान हो चुकी है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से मध्यम वर्ग के लोगों को परेशानी में डाल दिया है। भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों एवं अमीर वर्ग के लोगों को सुविधा देने के बारे में ही सोच रही है। गरीब लोग श्रमिक के बारे में कोई विकास नहीं किया जा रहा है। राज्य में बैठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अगुवाई में राज्य का हर नागरिक का प्रतिदिन विकास को रहा है। औधोगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को बुनियादी सुविधा देने के लिए यूनियन प्रतिबद्ध है। दुर्गापुर के कल-कारखानों में यूनियन के प्रतिनिधि श्रमिकों को अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। आने वाले दिनों में यूनियन की ओर से श्रमिकों के स्वार्थ रक्षा के लिए लगातार अभियान शुरू किया जाएगा। रैली को सफल बनाने में 3 नंबर महिला ब्लॉक अध्यक्ष नीतिशा शर्मा, बाबर खान ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View