समस्या का समाधान एवं विवादों का निपटारा के लिए झारखंड प्रजापति महासंघ ने की बैठक
झारखंड प्रजापति(कुम्हार) महासंघ की बैठक मानगढ़ पंचायत के ग्राम ठूठी में अध्यक्ष विकास रामावतार प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव रामसुंदर प्रजापति ने किया। महासंघ की निर्धारित मासिक बैठक में जिला और प्रखंड समिति के मार्गदर्शन में प्रजापति समाज के पूर्व की कार्यो की समीक्षा तथा गांव की स्थानीय समस्या का समाधान और विवादों का निष्पादन किया गया। बैठक में पिछले कई माह से ग्राम ठूठी प्रजापति समिति के आपसी विवाद का निपटारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी सदस्यों के बीच उचित बातों को रखकर संतुष्ट किया गया। इसके बाद विवादों का निपटारा किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, संगठन मंत्री शिव पंडित, प्रखंड प्रभारी अजय पंडित, बरही प्रखंड अध्यक्ष कमल शंकर, सचिव ज्ञानी पंडित, संरक्षक तोखन प्रजापति, अयोध्या प्रजापति, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, अशोक प्रजापति, मीडिया प्रभारी अरविंद प्रजापति, उत्तम प्रजापति, संरक्षक डॉ गणेश प्रजापति, घमन प्रजापति, केदार प्रजापति, भगहर के अध्यक्ष ललित प्रजापति, विजय प्रजापति, संतोष प्रजापति, नंदकिशोर राज, ग्राम ठूठी अध्यक्ष बालेश्वर प्रजापति, सचिव अजीत प्रजापति, कोषाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View