डीएसपी में विषाक्त गैस निकलने से दो कर्मी अस्वस्थ, स्थिति नाजुक
दुर्गापुर इस्पात कारखाना के अंदर विषाक्त गैस से दो कर्मी बीमार हो गए, उन दोनों को तुरंत प्लांट के अंदर मेडिकल डिपार्टमेंट में ले जाया गया। जहाँ दोनों को ऑक्सीजन दी गई। जिसमें से एक 2 घंटे के बाद स्वस्थ हो गया, दूसरे की हालत खराब देखते हुए उसे दुर्गापुर स्टील प्लांट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक अनुपम घोष और जयंतो हाजरा दोनों ही कर्मी दुर्गापुर स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग के कंट्रोल रूम में काम कर रहे थे, तभी अचानक कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक हो जाने से दोनों बीमार हो गए। तुरंत काम कर रहे श्रमिकों ने ऑफिसर की मदद से मेडिकल प्लांट में ले जाया गया, जहाँ दोनों को ऑक्सीजन दी गई।
करीब 2 घंटे के बाद अनुपम घोष का स्वस्थ अच्छी होने पर छोड़ दिया गया तथा दूसरा कर्मी ज्यंतों हजरा का प्रेशर बढ़ जाने के कारण उसे दुर्गापुर इस्पात कारखाने के अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ स्थिति नाजुक बताई जा रही है। गैस लीक होने का कारण पता नहीं चल पाया है। जाँच पड़ताल की जा रही है।
दुर्गापुर स्टील प्लांट के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि घटना घटी है, दोनों कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ एक को स्वस्थ होने के बाद छोड़ दिया गया, दूसरे के भी स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और घटना की जाँच पड़ताल की जा रही है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View