भारतीय अटल सेना के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास का दिन
मधुपुर (देवघर)। अयोध्या की रामजन्म भूमि पर राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन ही नहीं हो रहा है बल्कि हमारे देश की सांस्कृतिक चेतना, सत्यता, विश्वास, मानवता और हमारे इतिहास का भी पुनर्निर्माण हो रहा है।
पूरे देश में आज खुशी की लहर है। इसी उपलक्ष्य में भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी संगठन के सभी रामभक्त अपनी खुशी और श्रद्धा को व्यक्त करने के लिए देवघर जिले के करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत अंतर्गत मलडबरा (गौरा) गाँव में भारतीय अटल सेना के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर भगवान श्रीराम जी के प्रिय भक्त वीर हनुमान जी के मंदिर में राष्ट्रीय महापर्व मनाया।
इस दौरान वहाँ शामिल ग्रामीणों के बीच सभी को मिठाई भी खिलाया गया। यह बातें बुधवार की शाम मंदिर में अटल सेना के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से 1100 दिए जलाने के बाद भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी संगठन के मुख्य अतिथि सह झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह व झारखंड प्रदेश मंत्री सूरज तिवारी ने कही।
मौके पर देवघर जिला अध्यक्ष सदानंद मिश्रा, प्रधान सह करौं प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री दीपक कुमार मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष शशीकांत मिश्रा, जिला संरक्षक धनंजय (नेपाली) सिंह, सारठ विधानसभा प्रभारी सह सारठ प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखंड कोषाध्यक्ष रिंकू गुप्ता, जिला मंत्री पिंकू तिवारी, जिला सचिव पप्पू तिवारी व ग्रामीणों में मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्रा, मदन मिश्रा, रविकांत मिश्रा उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View