अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत सर्व शक्तिमान – सेबी
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को आज एक महाशक्ति के रूप में देखा जाता है और बहुत से देश कम लागत में अपने उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए भारत पर निर्भर करते हैं। देश के अंतरिक्ष के इस सफर में आज, 19 अप्रैल का खास महत्व है। दरअसल यही वह दिन है जब भारत रूस की मदद से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ था, उक्त बाते आज सेबी द्वारा आयोजित पंचायत भवन दादपुर में आर्य भट्ट उपग्रह प्रक्षेपण दिवस के अवसर पर एक सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह सेबी का हजारीबाग जिला समन्वयक मुकुंद साव ने कहा, सेमिनार की अध्यक्षता दादपुर पंचायत के मुखिया गंदौरी दांगी ने किया जबकि संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने किया, मौके पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा कि यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था। देश के पहले सैटेलाइट आर्यभट्ट को यह नाम तत्कालीन प्रधानमंत्री ने महान खगोलविद और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा था। श्री साव ने अपने वक्तव्य में कहा कि 360 किलोग्राम वजनी आर्यभट्ट को सोवियत संघ के इंटर कॉसमॉस रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया था। इस उपग्रह को लेकर सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि उपग्रह के लिए एक शौचालय का कायाकल्प किया गया और वहां इसका काम चला। इस उपग्रह को पीन्या में तैयार किया गया था। लेकिन इसका प्रक्षेपण सोवियत यूनियन की सहायता से कॉस्मॉस-3 एच से किया गया था। इसके एवज में 1972 में इसरो के वैज्ञानिक यूआर राव ने सोवियत संघ रूस के साथ एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया था। जिसके अनुसार सोवियत संघ रूस भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल जहाजों को ट्रैक करने के लिए कर सकता था। इस उपग्रह के जरिये ही इसरो ने अंतरिक्ष में संचालन का अनुभव प्राप्त किया था।
1975 से शुरू हुए अंतरिक्ष अनुसंधान के इस सफर में आज भारत इतना आगे निकल चुका है कि न सिर्फ वह तीन टन से भी अधिक वजन वाले अपने दूरसंचार उपग्रह छोड़ने की काबिलियत अर्जित कर चुका है बल्कि चंद्रमा और मंगल ग्रह तक अपने उपग्रह भेजने लगा है। 2014 में अंतरिक्ष में भेजा गया मंगल यान भी इसरो के लिए एक अविस्मरणीय और महान उपलब्धि रही है,इस प्रकार भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विराजमान है, सेमिनार में कृषि मित्र महावीर प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि केशरी नायक,खूबलाल साव बृजनंदन प्रसाद सिंह सहित दादपुर पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View