नेहरू किचन में सैकड़ों लोगों ने किया भोजन : कॉंग्रेस चला रहा नेहरू किचन
साहिबगंज। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कॉंग्रेस कमिटी साहेबगंज के जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा द्वारा एक महीने तक गरीबों को निःशुल्क भोजन कराने के लिए नेहरू किचन संचालित करने की बात कही गई थी। उसी घोषणा के आलोक में शनिवार को जिला कॉंग्रेस कमिटी द्वारा शहर के विभिन्न मुहल्लों में भोजन का वितरण किया गया था, तथा लोगों के बीच ये संदेश भी दिया था कि कल से जिन लोगों को भोजन करना हो वो शहर के होटल अभिनव में कॉंग्रेस पार्टी द्वारा संचालित नेहरू किचन में आकर निःशुल्क भोजन कर सकते हैं।
आज कॉंग्रेस द्वारा संचालित नेहरू किचन में सैकड़ों लोगों ने भोजन किया। जिनमें बच्चे, बूढ़े और महिलायेंं भी शामिल रहीं।जिला अध्यक्ष ने सभी लोगों का नेहरू किचन में स्वागत किया और कहा कि महीने भर चलने वाला ये नेहरू किचन सभी लोगों के लिए है। जो कोई भी चाहे इस किचन में आकर भोजन कर सकता है। उन्होंने आगंतुकों से कहा कि अगर आस -पड़ोस में कोई भूखा नजर आ जाए तो उसे नेहरू किचन तक भेजने का प्रयास करें।
जिला कमिटी के कई सदस्य नेहरू किचन की व्यवस्था में सक्रिय रहे। मौके पर जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के साथ प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, प्रदेश फिशरमैन चेयरमैन नरेश निषाद, जिला उपाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, संगठन सचिव रंजीत सिंह, विजय वर्मा, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी संतोष स्वर्णकार, सेवा दल प्रमुख अल्ताफ हुसैन, नेहाल अहमद, लुल्लु आलम, रॉकी आलम आदि शामिल थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View