हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का आज 116वीं जयंती मनाई गई
चौपारण(हजारीबाग) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का आज 116वा जन्मदिन है, आज ही के दिन सन 1905 मेे इलाहाबाद में इनका जन्म हुआ था। खेल जगत की दुनिया में इन्हे दद्दा कहकर पुकारते थे। इनके जन्मदिन को भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, खेल शरीर के लिए आवश्यक चीज भी है। देश का नाम दुनिया के मानचित्र में स्थापित करने में खेल जगत का महत्त्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर चौपारण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया है, तथा खेल जगत में झारखंड का नाम रौशन करने वालों को बधाई और शुभकामनायें दी है।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद सिंह, रामाधीन पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, इत्यदि उपस्थित थे।
अक्सर अंसारी , चौपारण
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View