पूर्व मुखिया मुरली दांगी पर लगा जबरन भूमि कब्जा करने का आरोप
प्रखंड पंचायत बेला के ग्राम अकुरहवा में पूर्व मुखिया मुरली प्रसाद दांगी पर जबरन भूमि कब्जा का आरोप गांव के सरस्वती देवी ने लगाई। पुलिस को लिखित शिकायत किया गया। शिकायत पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले को शांत किया। भूमि कब्जा के सम्बंध में सरस्वती देवी ने कहा कि मेरे पास उक्त भूमि का केवाला है और इसका रसीद भी कटता है, मुरली दांगी दबंग है ये पूर्व मुखिया भी रह चुके है और अभी इनकी बहू मुखिया है इनके प्रभाव में थाना भी रहता है में गरीब महिला हूं मुझ पर किसी का ध्यान नहीं है एवं मेरा जमीन को जबरन कब्जा किया जा रहा है, जमीन को 1996 में गोविंद सिंह से डीड में लिया गया है। पीड़ित महिला ने जिप सदस्य रविशंकर अकेला, स्थानीय मुखिया ममता कुमारी से भी शिकायत किया हूं।
इधर पूर्व मुखिया मुरली प्रसाद दांगी ने कहा कि 40 वर्ष पूर्व में पिता स्व लीलो महतो गोविंद सिंह पिता माधो सिंह से बदलैन की भूमि है। जिसका प्रमाण भी है। कहा 27 वर्ष बाद सरस्वती देवी उक्त भूमि का केवला दिखा रही है। इसके पहले कहां थी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View