धनबाद में ज्यादाद को लेकर मारपीटः संपत्ति को लेकर स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के परिजनों में खूनी संघर्स
धनबाद। स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो, जिनके नाम से झारखंड में कई स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थान चल रहे हैं।. धनबाद में विनोद बिहारी महतो कोयलाञ्चल यूनिवर्सिटी भी उनके नाम से ही है। झारखंड के पुरोधा कहे जाने वाले विनोद बिहारी महतो की जयंती और पुण्यतिथि पर हर साल झारखंड के गणमान्य समेत आम लोग उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण लेते हैं। लेकिन आज उन्हीं के घर के सदस्य संपत्ति की लड़ाई में उनके मान सम्मान को धूमिल करने पर आमादा हैं।
धनबाद में संपत्ति को लेकर स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के परिजनों में मारपीट हुई है. संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच चला आ रहा विवाद शनिवार को हिंसक रूप ले लिया. सदस्यों के बीच हिंसक मारपीट में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के बेटे पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की बहू विनीता सिंह और पोता लहूलुहान हो गए. सूचना मिलने के बाद सदर थाना चिरागोडा स्थित विनोद बिहारी निकेतन पहुँची. वहाँ लहुलुहान बहू विनीता और पोता को पुलिस इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल ले गयी है.
वीडियोघटना को लेकर विनीता सिंह का कहना है कि सैकड़ों लोगों के द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गयी है. घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की गयी, साथ ही घर से निकलने की धमकी लोगों के द्वारा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी तरह से उन लोगों ने अपनी जान बचाई है. विनीता सिंह स्वर्गीय विनोद बिहारी बिहारी के बेटे राजकिशोर महतो की बहू हैं। मारपीट करने का आरोप उन्होंने विनोद बिहारी महतो के भाई शैलेंद्र नाथ महतो की पुत्रवधू और राजकिशोर महतो के चचेरे भाई नंदकिशोर महतो की पत्नी सोमा महतो के ऊपर लगाई है। देखें पूरी खबरइस मामले पर सोमा महतो का कहना है कि मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है, में रात में अपने ननद के घर गयी थी, सुबह वापस लौटने पर घर में घुसने के दौरान विनीता चिल्लाने लगी. विनीता के लोगों के द्वारा ही तोड़फोड़ की गयी है। सोमा ने कहा कि वह खुद अपना सिर दीवार और लोहा में पटकी है. जिसके कारण वह जख्मी हुए हैं, उसके कई लोग अंदर मौजूद थे. सोमा ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। इधर पुलिस विनीता और उसके बेटे को SNMMCH इलाज के लिए ले गयी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है। पहले भी होते रहे हैं झगड़े।
विनीता सिंह और सोमा महतो के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है, कभी पानी के कनेक्शन को लेकर तो कभी रास्ते का विवाद तो कभी जमीन बेचने के विवाद को लेकर दोनों पुत्रवधू आमने सामने होती रही हैं. हर बार मामला पुलिस के पास गया, लिखित आवेदन दोनों ओर से पुलिस को दिए गए, इस विवाद को देखते हुए एसडीएम के द्वारा दोनों परिवारों के ऊपर धारा 107 के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View