तृणमूल नेतृत्व में किया जाएगा फेरबदल शिल्पांचल में: दासू
दुर्गापुर : 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु दुर्गापुर तृणमूल नेतृत्व में कुछ फेरबदल किए जाएँगे| इस पर अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा| इसको लेकर बहुत जल्द एक बैठक भी की जाएगी| दुर्गापुर में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कुछ नए चेहरों को सामने लाया जा रहा है और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है| उक्त बातें जिला पश्चिम बर्दवान के तृणमूल अध्यक्ष वी.शिवदासन दासू ने कहीं| उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ नेताओं एवं नाराज तृणमूल कर्मियों को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा| जानकारी के अनुसार दुर्गापुर नगर निगम अंतर्गत 30 वार्ड के तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष को हटाया जा सकता है| उनकी जगह विभिन्न तृणमूल के वरिष्ठ नेताओं को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया जा सकता है| इसको लेकर जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक सूची तैयार कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा| आरोप है कि शहर अंतर्गत विभिन्न तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं| इसकी समीक्षा पार्टी की ओर से की जा रही है| विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष एवं स्थानीय वार्ड पार्षदों को आपस में मिल-जुलकर विकास कार्य करने होंगे| डीएमसी चुनाव में तृणमूल को सभी 43 सीटों पर सफलता मिली थी| चुनाव जीतने वाले सभी तृणमूल पार्षद अपने अपने इलाके में तेजी से विकास कार्य कर रहे हैं| दुर्गापुर में संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ ठोस फैसले लिए जाएँगे| तृणमूल के विभिन्न वरिष्ठ एवं पुराने नेताओं को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी| उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर शहर में 7 जून को एक तृणमूल पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा| शहर के पूर्व मेयर एवं विधायक अपूर्व मुखर्जी को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया है| उन्होंने कहा कि पार्टी के पद पर रहने वाले नेताओं को स्थानीय वार्ड पार्षदों तथा तृणमूल कर्मियों के साथ मिलजुल कर संगठन का विस्तार करने की जिम्मेदारी होगी| इस पर अंतिम फैसला कोलकाता में आयोजित बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व लेंगे|
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View