लॉकडाउन का लाभ उठाते हुये दुर्गापुर बैरेज का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी
दुर्गापुर राज्य सिंचाई विभाग की ओर से दुर्गापुर बैरेज के स्विच गेट का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 2 वर्ष पहले दुर्गापुर बैरेज का स्विच गेट टूट गया था। जिसके कारण शिल्पनगरी दुर्गापुर में पानी का संकट हो चुका था। उस समय अस्थाई तौर पर स्विच गेट को मरम्मत कर दिया गया था। अब स्थाई तौर पर नया स्विच गेट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। बांकुड़ा ज़िला प्रशासन ने 23 मई से 3 जून तक दुर्गापुर बैरेज पर रात 11:00 बजे से लेकर भोर 4:00 बजे तक ट्रकों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
बताया जाता है कि दुर्गापुर बैरेज का निर्माण वर्ष 1955 में हुआ था। तब से एक बार भी लॉकगेट का मरम्मत नहीं हुआ था। राज्य सिंचाई विभाग की ओर से दुर्गापुर बैरेज के नए स्विच गेट लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। रात में उक्त बैरेज से जरूरी परीसेवा को छोड़कर ट्रकों का आवागमन बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
देशभर में चतुर्थ बार लॉकडाउन चल रहा है। जिसके कारण ट्रकों का आवागमन बहुत कम है। इसी वजह से दुर्गापुर बैरेज का नया लॉक गेट लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इतने दिनों से दुर्गापुर बैरेज में जमा हुआ पानी स्विच गेट से निकल जाता था। अब सिंचाई विभाग द्वारा उक्त समस्या का समाधान किया जा रहा है।
(संवाददाता -रमेश कुमार गुप्ता , बुदबुद)
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View