दुर्गापुर उतारे गए नशा खुरानी के शिकार दो रेल यात्री
नयी-दिल्ली – हावड़ा कालका मेल में हुयी घटना
दुर्गापुर: दुर्गापुर स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म पर शनिवार की सुबह को कालका मेल ट्रेन से नशे में बेहोश दो रेल यात्री को रेल सुरक्षा कर्मियों ने बरामद किया। रेल पुलिस के सहयोग से यात्रियों को इलाज के लिए दुर्गापुर विधान नगर स्थित महाकमा अस्पताल भेजा गया, जहां यात्रियों का इलाज चल रहा है। यात्रियों में चंडीगढ़ निवासी शनु कुमार रब्बानी एवं उत्तर प्रदेश निवासी अवनीश कुमार शामिल है ।
रेल प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान के बावजूद नहीं थम रहा नशाखुरानी
रेल प्रशासन द्वारा जागरुकता अभियान चलाने के बावजूद भी रेल यात्री चंद लालच में पड़कर अपना जान जोखिम में डाल रहे हैं। कालका से हावड़ा तक जाने वाली ट्रेन संख्या 12312 डाउन कालका मेल के एस 7 बोगी के 52 एवं 54 नंबर सीट पर सोनू कुमार रवानी एवं अवनीश कुमार सफर कर रहे थे, अवनिष कुमार धनबाद स्टेशन तक आने वाले थे, वहीं सोनू कुमार का हावड़ा स्टेशन तक सफर था।
दुर्गापुर उतारे गए यात्री
दुर्गापुर स्टेशन पर कालका मेल आकर रुकी, उसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने एस7 बोगी में जांच शुरु की। एवं दोनों रेल यात्रियों को बेहोशी के हाल में बरामद किया। रेल प्रशासन की ओर से तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को इलाज के लिए भेजा गया। दुर्गापुर रेल पुलिस इंचार्ज कमलजीत सिंह ने बताया कि स्काउट टीम के जवानों ने दो रेल यात्रियों को नशे के हालत में बरामद किया है। दोनों की हालत बेहोशी होने के कारण सही जानकारी नहीं मिल पाई है।
उत्तर प्रदेश में नाशखुरानी की संभावना
अवनीश कुमार के अनुसार उन्हें उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के आसपास चाय बिस्कुट पास के एक यात्री ने उन्हें दिया था । उसके बाद उन्हें कुछ नहीं पता, यात्रियों के हाथ में लगी सोने की अंगूठी, रुपयो से भरा पर्श ,मोबाइल फोन गायब है। होश आने के बाद ही कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी मिल पाएगी।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View