विधायक राज सिन्हा द्वारा श्रम विभाग अंतर्गत भवन निर्माण के 180 निबंधित मजदूरों के बीच पैंट-शर्ट एवं साड़ी का वितरण किया गया
धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा जगजीवन नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय से श्रम विभाग अंतर्गत भवन निर्माण के 180 निबंधित मजदूरों के बीच पैंट-शर्ट एवं साड़ी का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि भाजपा की रघुवर सरकार में असंगठित मजदूरों का बड़ी संख्या में निबंधन किया गया था। जिसके अंतर्गत उन्हें कई सारे लाभ दिए जाने थे। इसी योजना के तहत आज 100 महिला मजदूरों को साड़ी एवं 80 पुरुष मजदूरों को शर्ट-पैंट का कपड़ा विधायक राज सिन्हा के हाथोंं दिया गया।
विधायक राज सिन्हा ने बताया कि पिछली रघुवर सरकार ने असंगठित मजदूरों का बड़ी संख्या में निबंधन किया था और उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ भी शुरू की गई थी। जिसके अंतर्गत समय-समय पर उन्हें वस्त्र वितरण की भी योजनाएँ बनाई गई थी। पिछली सरकार में ही महिलाओं के लिए साड़ी और पुरुषों के लिए पैंट-शर्ट आया था। लेकिन आचार्य संहिता और उसके बाद लंबे लॉकडाउन के चलते सारे वस्त्र यूं ही रखे के रखे रह गए थे, जिसका आज वितरण किया गया।
दीपक कुमार, धनबाद
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View