बसरिया में ग्रामीणों के बीच हुआ फुल शर्ट कपड़ा का वितरण
लोक जानकल्याणकारी संस्था केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच फुलशर्ट कपड़ा का वितरण किया। बसरिया पंचायत के ग्रामीणों ने फुलशर्ट लेते हुए आग्रह कर कहा कि जिस प्रकार संस्था के संस्थापक आशीष सहाय जी हजारीबाग के हर क्षेत्र में सहायता का कार्य कर रहे हैं। ठीक उसी प्रकार हमारे पंचायत बसरिया सहित चौपारण प्रखंड में भी सहायता का कार्य करें। साथ ही ग्रामीणों का मांग है कि हमारे गांव में पानी, बिजली, सड़क, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य का समुचित व्यवस्था नही रहने के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी समुचित व्यवस्था करवाने का पहल किया जाय। बसरिया पंचायत के ग्रामीणों का कहना है आज के समय में हम मानते हैं कि आशीष सहाय जी अपने दादाजी पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय के रूप में आकर क्षेत्र के विकास में हाथ बटाए। जो अपने दादाजी के पद चिन्हों पर चलकर हजारीबाग की असहाय जरूरतमंद जनता को सहायता कर रहे हैं। जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। जैसे केबी सहाय इस क्षेत्र के लिए महान कार्य किये हैं। उसी प्रकार आशीष सहाय जी का विचार भी महान है। केबी सहाय जी के 31 दिसंबर को 125 वीं जयंती के विशेष अवसर पर तकरीबन 600 शुगर मशीन शुगर पीड़ितों के बीच वितरण किया गया था। लगातार तीन वर्षों से हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों में मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर शुगर पीड़ितों के बीच अभी तक करीब 8000 शुगर मशीन का वितरण किया जा चुका है। बसरिया में कपड़ा वितरण में सहयोगी के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, पंचम कुमार पासवान, प्रवीण कुमार पांडेय, मुकेश प्रसाद सिन्हा, पुतुल देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View