देश में 100 करोड़ वैक्सिनेशन संपन्न होने पर चौपारण भाजपा ने दिया स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई
चौपारण भाजपा की पश्चिमी मंडल इकाई ने मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में सामुदायिक अस्पताल चौपारण में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दिया, मौके परसांसद जयंत सिन्हा जी का सहयोग को भी सराहा, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा किसांसद महोदय ने आज जो वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए 25 सिलिंडर ऑक्सीजन उपलब्ध कराया, वो कार्य सराहनीय है।
चौपारण में बड़े पैमाने पर को वैक्विनेशन हुआ, लगभग 100000एक लाख लोग वैक्सीन लिए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से ही हो पाया, आप सभी धन्यवाद के पात्र है, मौके पर डॉ० योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज जो भी सफलता मिली है वो आप सभी जन प्रतिनिधियों का सहयोग से हो पाया है, आप सबको भी धन्यवाद है।
मौके पर मुकेश सिन्हा, मुकुंद साव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष रामाधीन पाण्डेय, मंडल महामंत्री आशीष कुमार सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता,मानगढ़ पंचायत सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महावीर प्रसाद गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View