भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन
चौपारण पश्चिमी मंडल में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 71वीं जन्म दिन मनाया गया, कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण दिवस मनाया गया, और आगामी 07अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सभी कार्यक्रमों के लिए प्रभारी भी बनाया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, जिला महामंत्री सुनील साहु, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष देव कुमार दांगी व बी सी अध्यक्ष राजकुमार यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेश साव,मंडल उपाध्यक्ष रामाधीन पाण्डेय, राजेश कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संजय सिन्हा, पी एम् अगेन मिशन मोदी के मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह रंजीत सिंह, सुधीर कुमार कौशल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अक्सर अंसारी, चौपारण
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View