सालानपुर में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, आरोप तृणमूल कॉंग्रेस पर
सालानपुर। सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर भाजपा कार्यालय में मंगलवार देर शाम उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़ फोड़ एवं कार्यकर्ता के ऊपर जान लेवा हमला किया। घटना में अनूप चौहान एवं अजय प्रसाद गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिन्हें इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार पूरा विवाद मोबाईल फोन के बकाया रकम का बताया जा रहा है, जिसे राजनीति से जोड़ा जा रहा है।
घटना के विषय में घायल अनूप के पिता नंदकिशोर ने बताया कि मोबाईल के पैसे के बकाया को लैकर विवाद शुरू हुआ जिसके बाद 40-50 की संख्या में हमलावर ने मेरे बेटे पर हमाल किया एवं पास स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की , घटना में मेरे बेटे की हालत गम्भीर बनी हुई है।
भाजपा कार्यकर्ता पर हुए हमले के संदर्भ में भाजपा बाराबनी मंडल 4 अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि पूरे घटना में तृणमूल कॉंग्रेस के गुंडों का हाथ है , चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को हताश और भयभीत करने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है।
वही तृणमूल कॉंग्रेस सलानपुर ब्लॉक महासचिव भोला सिंह ने पूरे घटना से तृणमूल कॉंग्रेस को अलग करते हुए कहा कि, यह विवाद कुछ मोबाईल फ़ोन का बकाया पैसे को लैकर था, जिसे भाजपा राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। जिससे क्षेत्र को अशांत किया जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View