बंकोला क्षेत्र त्रिशक्ति महिला मंडल ने बाँटी जरूरतमंदों के बीच सामग्री
पांडेश्वर। ईसीएल बंकोला क्षेत्र के छोरा ग्राम पंचायत अंतर्गत मांझीपाड़ा के निकट स्थित भिमधौड़ा में शनिवार 10 अक्टूबर को ईसीएल ड़िशरगढ़ अफसर वाइव्स सोसाइटी त्रिशक्ति महिला मंडल की बंकोला शाखा की ओर से 25 महिला एवं 25 पुरुषों के बीच राशन सामग्री दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में साड़ी धोती गमछा एवं मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी साफ सफाई रखने के लिए साबुन सर्फ आदि सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर त्रिशक्ति महिला मंडल बंकोला शाखा की अध्यक्षा सुभाश्री महापात्रा के अलावा बंकोला त्रिशक्ति महिला मंडल के सदस्य मीना सिंह, मोनिका मंडल, श्वेता मंडा , रीता मंडल , विनीता सिन्हा, चंद्रानी दत्तो ,एवं सरोज दरवे, आदि उपस्थित थीं ,इस मौके पर त्रिशक्ति महिला मंडल बंकोला शाखा की अध्यक्षा सुभाश्री महापात्र ने कहा कि डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा की अनुप्रेणा से हमलोग ईसीएल की सभी 14 क्षेत्रों की त्रिशक्ति महिला मंडल अपनी सेवा भावना के तहत कार्य कर रहे है और दुर्गा पूजा को देखते हुए हम लोगों ने अपनी संस्था की ओर से महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों के लिए धोती गमछा के साथ-साथ राशन सामग्री एवं कुछ जरूरत के सामग्री वितरण का कार्यक्रम किया गया।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View