तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र का अस्तित्व नहीं मिटने देंगे : संतोष महतो, केंद्रीय महासचिव-आजसु
गोमो : तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र को खाली कर साहूबहियार में स्थानांतरित करने के फैसले का आजसु केंद्रीय महासचिव संतोष महतो के नेतृत्व में विरोध किया गया। जिसमें तोपचांची मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण किशोर महतो सहित तोपचांची प्रखण्ड के सैकड़ों लोग शामिल थे।
संतोष महतो ने जोर देकर कहा कि आज जब पूरे झारखंड सहित देश में स्वास्थ्य सुविधाओं में जहाँ बढ़ोत्तरी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ तोपचांची से स्वास्थ्य केंद्र का अस्तित्व मिटाया जा रहा है।
यहाँ न जाने कितने लोगों की जीटी रोड में दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार करके जान बचाई गई है। घनी आबादी क्षेत्र व मुख्य चौराहे पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र का अस्तित्व तोपचांची वासी हरगिज नहीं मिटने देंगे।
साथ ही इस संबंध में एक पत्र सिविल सर्जन के माध्यम से सरकार को लिखा गया है। जिसमें तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र को बनाए रखते हुए साहूबहियार में ट्रामा सेंटर सहित रेफरल अस्पताल खोलने की मांग की गई है।
बैठक में मुख्य रूप से आजसु केंद्रीय महासचिव संतोष महतो,मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण किशोर महतो,रीना देवी,बसंत दे,उत्तम महतो,सपन पाल,सपन दत्ता,अनीता देवी,वीना गोप,आशा देवी,बबीता देवीसहित सैकड़ों आम जनता उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View