रेम्बो करमा में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक की मौत
चौपारण थाना अंतर्गत बड़ा मामला प्रकाश में आया है। जहां जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई। मारपीट में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसका मौत इलाज के दौरान हो गया। यह घटना 15 मई की रात का है। मामला चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम रेम्बो करमा का है। उक्त घटना में राजेन्द्र सिंह पिता द्वारिका सिंह ग्राम रेम्बो करमा थाना चौपारण जिला हजारीबाग को गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गया। इस संबंध में मृतक राजेन्द्र सिंह के पत्नि सुनिता देवी के द्वारा समर्पित आवेदन पर चौपारण थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ की गयी।
घटना के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटना का पूर्ण रुपेण उदभेदन करते हुए महज 24 घंटे अंदर ही हत्यारोपी दो अभियुक्त क्रमशः धर्मेन्द्र तुरी उर्फ चरपतिया एवं श्याम सुंदर तुरी दोनो पिता ग्राम लाटो तुरी ग्राम रेम्बो करमा थाना चौपारण जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि पूर्व से आपसी विवाद को लेकर जन्मदिन पार्टी में लड़ाई झगडा में मृतक राजेन्द्र सिंह को गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। छापामारी दल में पुअनि शम्भु नन्द ईश्वर थाना प्रभारी चौपारण, पुअनि संतदेव कुमार चौपारण थाना और चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View