2 नवंबर : दुर्गापुर क्राइम अपडेट
अग्निअस्त्र रखने में दो गिरफ्तार
दुर्गापुर: अंडाल थाना की पुलिस ने अग्निअस्त्र रखने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुवार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनकी जमानत नामंजूर हो गई पकड़े गए लोगों में हरिशपुर ग्राम निवासी संजय बाउरी उर्फ संजू एवं वीशु बाउरी शामिल है। इनके खिलाफ 13 सितंबर को हथियार रखने का मामला थाने में दर्ज किया गया था।
डकैती में शामिल तीन गिरफ्तार
बेनचिति: कोकोवेन थाना कि पुलिस ने डकैती मामले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया ।गुरुवार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए लोगों में वारिया रेल पार निवासी जितेंद्र झा , मंटू साव एवं कृष्णा साव शामिल है । इनके खिलाफ 26 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था।
चोरी के संदेह में दो गिरफ्तार
दुर्गापुर: पांडेश्वर थाना की पुलिस ने चोरी के संदेह मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये लोगों में बैदनाथपूर निवासी शेख राजेश एवं रंजीत कुमार शामिल है ।बुधवार की संध्या दोनों चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे उसी दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View