सलानपुर क्षेत्र में लगभग 100 अवैध ईंट भट्टों को चिन्हित किया गया है
जिलेभर में अवैध रूप से ईंट बनाकर बेचने का कारोबार लंबे समय से बेरोक-टोक चल रहा है। हजारों ईंट भट्टे पूरे जिले में वन भूमि, राजस्व भूमि सहित नदियों के किनारे चल रहे हैं। जो वन संपदा के साथ खनिज और नदियों के लिए खतरा बन गए हैं। लंबी चुप्पी के बाद प्रशासन ने रविवार को ईंट भट्टों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।
भट्टा संचालकों में मच गाय हड़कंप
रविवार को सलानपुर थाना क्षेत्र में कई अवैध भट्टों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लगभग लाखो की ईंटें नष्ट की। एसडीएम के निर्देश पर सलानपुर के बी.एल.आर.ओ, ब्लॉक आधिकारिक सहित आसनसोल के दो डेपुटी मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में सलानपुर के दो अलग अलग स्थानों में अभियान चलाया गया । एसडीएम का कहना है कि कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिलेभर इसी तरह अवैध ईंट भट्टों को खत्म करने का अभियान चलाया जाएगा। एक दिन की कार्यवाही में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित भट्टों पर कार्यवाही करते हुए कच्ची-पक्की ईंटें जेसीबी मशीन एवं दमकल से नष्ट की। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्यवाही से ईंट भट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है। अवैध भट्टा चला रहे लोग पकी हुयी ईंट सुरक्षित करने में लग गए ।
सलानपुर क्षेत्र में लगभग 100 अवैध ईंट भट्टों को चिन्हित किया गया है
बी.एल आर .ओ रुद्ररूप भट्टाचार्य ने बताया कि सलानपुर क्षेत्र में लगभग 100 अवैध ईंट भट्टों को चिन्हित किया गया है। जिनको नष्ट करने की कार्यवाही कि जाएगी। हर दिन इसी तरह कार्यवाही जारी रहेगी। हालांकि ये आंकड़े वास्तविकता से परे हैं। सूत्र बताते हैं कि सलानपुर-जीतपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध ईंट भट्टे चल रहे हैं। इसी तरह नामोकेशिया , हरिसडी, डोमदोहा, आदि क्षेत्र में ऎसे ईंट भट्टों की संख्या सौ से अधिक होगी। अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्टों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में लगभग ऐसे कई अवैध भट्टों को चिन्हित किया गया है। यहाँ ईंटें नष्ट कर संचालकों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कि जाएगी। अभियान के तहत मौके पर दो मजिस्ट्रेट सहित बी.एल.आर.ओ रुद्ररूप भट्टरचार्ज , ब्लॉक आधिकारिक तपन सरकार सहित पुलिस टीम मौजूद थे ।
असली गुनहगार के बच जाने की संभावना
जानकारी के अनुसार सलानपुर जीतपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में वन भूमि पर संचालित ईंट भट्टे स्थानीय लोगों के नाम से है । भट्टे चलाकर करोड़ों का कारोबार सालों से कर रहे हैं। ये बड़े व्यापारी जिले की वन संपदा के साथ खनिज को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुँचा रहे हैं। जबकि कार्यवाही उन लोगों के खिलाफ होगी जिनके नाम से भट्टे चल रहे हैं।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View