धनबाद-भूली में महिला कॉंग्रेस द्वारा भाजपा का पोल खोल अभियान
धनबाद। भूली के आज़ाद नगर में महिला कॉंग्रेस द्वारा भाजपा का पोल खोल अभियान के तहत पदयात्रा भूली नगर महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में निकाला। मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजना गरीबों तक नहीं पहुँचती। हाल के दिनों में जिस अम्बेडकर नगर में विकास यात्रा भाजपा के विधायक ने निकाला था उसी जगह एक महिला का अर्थाभाव में मौत हो गई। भाजपा विकास के नाम पर लोगों को झूठा आंकड़ा दिखा कर लोगों को भ्रमित कर रही है।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद से सुविधाओं के नाम पर रेल छीन लिया गया, एम्स छीन गया, एयरपोर्ट छीन गया और भाजपा का विधायक और सांसद विकास का दावा करते हैं। 2019 में जनता भाजपा को उसी के तर्ज पर जबाव देगी और सत्ता से बाहर कर देगी। सीता राणा ने सभी सरकारी योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार को लेकर भी लोगों को बताया और 2019 के चुनाव में कॉंग्रेस की सरकार राहुल गाँधी के अगुवाई में बनवाने की बात कही। पदयात्रा अम्बेडकर नगर,लाल भवन, श्याम नगर आज़ाद नगर क्षेत्र में निकाली और सभा कर लोगों को भाजपा की नाकामियों को बताया।
इस अभियान पर रीता सिंह, अनिता कुमारी, कुसमी देवी, सुधीरा देवी, मालती देवी, जमुनिया देवी, अंजू शर्मा, सावित्री कोडा, हुस्ना बानो, शाहिना बानो , पूनम देवी, मीना प्रजापति आदि मौजूद थी।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View