70 साल की वृद्ध प्रेमिका अपने प्रेमी को ढूंढने पहुंची धनबाद,
थाने में बोली-मैं उसी के साथ रहूँगी
धनबाद। इश्क नचाये जिसको यार वो फिर नाचे बीच बाजार, ऐसी लागी लगन वृद्धा हो गई मगन । 70 साल की प्रेमिका की प्रेम कहानी सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। अपने बुजुर्ग प्रेमी पर कार्यवाही को लेकर बुजुर्ग प्रेमिका दिल्ली से धनबाद पहुँचकर महिला थाना में डेरा जमाए हुए है
बुजुर्ग प्रेमी पर कार्यवाही के लिए दिल्ली से धनबाद पहुँची
दिल्ली के गोखुलपुरी की रहने वाले 70 साल की बुजुर्ग प्रेमिका अपने बुजुर्ग प्रेमी पर कार्यवाही के लिए दिल्ली से धनबाद पहुँची है। महिला थाना में उसने अपने बुजुर्ग प्रेमी अर्जुन पांडेय पर कार्यवाही के लिए फरियाद लगाई है। अर्जुन पांडेय धनबाद का रहने वाला है। महिला पंचगव्य विकास एवं अनुसन्धान नामक संस्थान का वह निदेशक है। बुजुर्ग प्रेमिका का कहना है कि अर्जुन पांडेय उसके साथ छह महीने तक रह चुका है। दिल्ली स्थित महिला के फ़्लैट में छह महीने तक रहने के दौरान उसके साथ अर्जुन पांडेय ने शारीरिक संबंध बनाया।
महिला को तीन बेटा और एक बेटी
महिला का कहना है कि अर्जुन ने उसके साथ कोर्ट मैरिज किया है। महिला को तीन बेटा और एक बेटी है। बच्चों को इस बात का पता लगने पर बच्चों ने उसे घर से निकाल दिया। वह कहती है कि मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं और कहां जाऊँ। अर्जुन के द्वारा फोन किए जाने पर पिछले 22 अप्रैल को महिला धनबाद पहुँची थी। रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम में दोनों साथ में रातभर रुके भी थे। इस दौरान अर्जुन ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था। सुबह होने पर अर्जुन महिला के साथ मारपीट कर वहाँ से फरार हो गया था। इस बार महिला पूरी तरह से अर्जुन पर कार्यवाही के मूड में है और महिला थाना में डटी हुई है।
पुलिस को हो रही है परेशानी
बुजुर्ग महिला को अर्जुन का सही पता ठीकाना नहीं मालूम है। सिर्फ वह इतना कह रही है वह सरायढेला में रहता है। पुलिस उसे खोजने के प्रयास में जुटी है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View