भाजपाईयों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सुषमा स्वराज को याद किया
लोयाबाद। लोयाबाद में भाजपाईयों ने गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व सुषमा स्वराज को याद किया।
दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। वरिष्ठ नेता प्रकाश नोनिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपस्थित शरद महतो ने कहा कि भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में सुषमा जी ने अपने कर्तव्यों का पालन कर महिला सशक्तिकरण एक सशक्त उदाहरण बनी। उन्होंने ने भाजपा के साथ भारत देश को एक दिशा देने का काम करी।इनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही हमलोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वरिष्ठ नेता प्रकाश नोनिया ने कहा कि स्व सुषमा जी एक संवेदनशील दिल की महिला थी।एक राजनेता के साथ प्रखर वक्ता व कुशल प्रशासक थी। ऐसी विलक्षण प्रतिभा की धनी विरले होते है। स्व अटल जी व आड़वाणी के मार्गदर्शन में भाजपा पार्टी में शामिल होकर देश की सेवा में अपना अतुलनीय योगदान दिया। भारतीय राजनीति और भाजपा में इनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
मौके पर मनोज मुखिया दिनेश रवानी राणा प्रताप चौहान डब्लु आलम राम सिंह हरेन्द्र चौहान अनिल मिर्धा सुनील राय उमेश चौहान इंदू देवी कांति देवी सुनन्ती देवी कुंती देवी कृष्णा निषाद सुरेश महतो आदि मौजूद थे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View