चौपारण थाना में होली एवं शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे और शराब पूरी तरीके से रहेगी प्रतिबंध -डीएसपी
चौपारण प्रखण्ड के थाना परिसर में आज होली एवं शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमे चौपारण क्षेत्र में अमन वा शांति के लिए कई बिंदुओं पर बात बनी। डीएसपी नजीर अख्तर ने कहा की होली खुशियों का त्योहार है, लोग इस त्यौहार को आपसी भाईचारगी के साथ मनाए। वही शब-ए-बारात हजारों रातों की एक रात होती है, इसमें मगरिब से लेकर फजर की नमाज तक लोग इबादत करते है।एसडीओपी पूनम कुजूर ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्या की जानकारी और समाधान करने की रणनीति आपके द्वारा हमेशा आते रहा है। यही कारण है कि चौपारण हमेशा आपसी सौहार्द का मिशाल रहा है और आप सबो की पहल व प्रशासन की तत्परता से आगे भी रहेगा। वहीं बीडीओ सह सीओ प्रेमचन्द सिन्हा ने कहा कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कहीं पर किसी प्रकार की अफवाह हो, तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन और पुलिस को दें। जिससे त्वरित कार्रवाई की जायेगी। थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने कहा कि जहां डीजे बजेगा, उसपर मामला दर्ज होगा। मुखिया व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से होली के दिन पुलिस की गश्ती भी बढ़ाने व शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
बैठक में एसडीपीओ नाजिर अख्तर, बीडीओ सह सीओ प्रेमचन्द कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर, जिप सदस्य आरती कौशल, वरिष्ठ मुखिया अर्जुन पांडेय, मंटु सिंह, जानकी यादव, अरविन्द कुमार सिन्हा, नागेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुखिया बिनोद कुमार सिंह, अभिमन्यु प्रसाद भगत, अनिल वर्णवाल, 20 सूत्री सदस्य बीरेंद्र राणा, कृष्णा रविदास, पंसस जनार्दन सिंह, पंसस युगल ठाकुर, रणधीर भगत, सुधीर कौशल, मुखिया मंजू देवी, सुनीता देवी, अर्चना हेमरोम, परमेश्वर साव, सुनील शेखर, तस्लीम रजा, विकास यादव, सहित कई समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View