सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो का हैदराबाद में चल रहा है इलाज, स्वास्थ्य में सुधार, अफवाहों पर न दें ध्यान
धनबाद। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो स्वास्थ्य लेकर तरह-तरह की अफवाह लगातार सामने आ रही है। लेकिन जानकारी के अनुसार सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। फिलहाल उनका इलाज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में किया जा रहा है।इसी अस्पताल में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पहले से भर्ती हैं।
बता दें कि मधुपुर चुनाव प्रचार के दौरान जाँच में इंद्रजीत महत्त्व की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें 12 अप्रैल को धनबाद के एशियन जलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, स्थिति में सुधार नहीं होता देख राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में एयरलिफ्ट कर शिफ्ट किया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य में सुधार की बात कही जा रही है।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View