सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने श्रम विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत श्रमिकों के बीच साड़ी एवं शर्ट पैंट का कपड़ा वितरण किया
मंगलवार 6 अक्टूबर को गोविंदपुर प्रखंड के देवली पंचायत भवन में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की उपस्थिति में भवन निर्माण विभाग में निबंधित मजदूरों भाइयों एवं बहनों के बीच में श्रम विभाग के सौजन्य से साड़ी एवं शर्ट पैंट का कपड़ा वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह प्रत्येक गरीबों को उसका हक दिलवाए एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक अंतोदय परिवार तक पहुँचाएं।
विधायक ने श्रम विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया की इस तरह के छूटे हुए निबंधित मजदूरों का निबंधन कर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को मुहैया करवाएं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा धनबाद के महामंत्री संजय कुमार झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतलाल प्रमाणिक, मंडल महामंत्री सुबोध कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि बलराम साहू, ओम प्रकाश बजाज, दीपू लाला ,शांति राम रजवाड़ ,संतराम सिंह चौधरी, तालेश्वर साव ,बम बम साव, संजीत भट्टाचार्य ,प्रभात ओझा, विनोद रजवाड़, धनंजय महतो सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
अवधेस कुमार, गोविंदपुर
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View