सड़क जाम के खिलाफ पुलिस ने 14 भाजपाइयों पर की मामला दर्ज
दुर्गापुर : मेदिनीपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर हुए हमले के खिलाफ भाजपा की ओर से 17 सितंबर को दुर्गापुर के पियाला काली बाड़ी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया गया था। उस सड़क जाम के खिलाफ पुलिस ने 14 भाजपाइयों पर मामला दर्ज किया था। जिसमें शुक्रवार को आठ आरोपितों को दुर्गापुर कोर्ट से जमानत मिल गई। प्रदेश अध्यक्ष पर हमले से आक्रोशित भाजपाइयों ने सड़क पर उतर कर चालीस मिनट तक आसनसोल-बर्द्धमान मार्ग को जाम किया था, जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। हालांकि पुलिस ने समझाकर आंदोलनकारियों को हटाया था। इस मामले में प्रदीप मंडल, मनोहर कोन्नार, अमिताभ बनर्जी, संजय मोदी, पंकज गुप्ता, लखन दास समेत आठ को जमानत मिली। पहले इन लोगों ने आसनसोल जिला कोर्ट से अंतरिम जमानत लिया था। जबकि मामले के छह आरोपितों को अभी जमानत नहीं मिली है। अमिताभ बनर्जी ने कहा कि पुलिस बेवजह हमलोगों को फंसा रही है। प्रदेश अध्यक्ष पर हमले के खिलाफ आंदोलन किया गया था एवं आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View