बसरिया व करमा क्लस्टर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक हुए सम्मिलित
जेएसएलपीएस द्वारा संचालित महिला मंडल समूह के बसरिया व करमा क्लस्टर के महिला दीदियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। बतौर मुख्यातिथि पहुँचे बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलाएँ आत्मनिर्भर बनी है। महिलाएँ शिक्षीत हो रही है लेकिन अभी भी शिक्षा का अभाव है। शिक्षीत महिलाएँ प्रगति व उन्नति करेगी। बसरिया कलस्टर में कंचन देवी, शकुन्ती देवी, अंजू देवी, मुन्नी देवी, रेखा सोनी आदि व करमा कलस्टर में बॉबी देवी, बंसती देवी, नीलू देवी आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम पर प्रकाश डाला व महिलाएँ को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान महिला दीदियों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएँ दिया। मौके पर प्रमुख पूर्णिमा देवी, उपप्रमुख प्रिती कुमारी, जीप सदस्या आरती कौशल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चनद्रवंशी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व जीप सदस्य रामस्वारूप पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, करमा मुखिय देवंती देवी, बसरिया के पूर्व मुखिया नरेश पासवान, जिप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, भाजपा नेता कपिल यादव, मधु यादव, पिन्टू सोनी, भुनेश्वर साव, शिवकुमार यादव, ईश्वरी यादव सहित दर्जनों लोग।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View