भाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54 वीं पुण्यतिथि
चौपारण भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पश्चिमी एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा एवं सुरेश साव की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 54 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक विचारक एवं संगठनकर्ता थे। कहा कि वें भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं, उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति एवं विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी, उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे जो विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। इनका निधन 11फरवरी 1968 को हुआ था। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बरही के नई टांड़ रुपेश पांडे हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा ।
मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने कहा कि हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता हैं केवल भारत ही नहीं माता शब्द हटा दीजिए तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जाएगा। इसलिए भारत माता को नमन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते है कहाँ पंडित दीनदयाल जी के विचारधारा आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है, उन्होंने लोगों उनकी जीवनशैली अपनाने की बात कही।,कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सुरेश साव मंडल महामंत्री आशीष कुमार सिंह, पंचायत सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण साव, रंजीत पांडे,मनीष सिन्हा, राजेश गुप्ता,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव, केशो सिंह, अर्जुन राणा, भोला भुइयाँ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View